आईपीआरसीएल सभी बड़े बंदरगाहों पर बहुत ही कुशल एवं प्रतिस्पर्धात्मक रेल निकास (इवैक्युएशन) प्रणाली लास्ट मील कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करने में सक्षम है |
रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण बंदरगाहों पर एवं आतंरिक पोर्ट रेल सिस्टम की रचना एवं प्रबंधन करना |
आईपीआरसीएल आज इस क्षेत्र की एक अभिनव और सबसे बड़ी सलाहकार/परामर्शदाता कंपनी है जिसकी बड़ी टीम में बहुत ही अनुभवी एवं उच्च शिक्षित इंजिनियरस हैं | व्यवहार्य अध्ययन, डिजाईन सेवा, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट एवं परियोजना प्रबंधन सेवाओं के अलावा हम भारतीय रेल की सम्बंधित एजेंसियों से ताल मेल करते हैं जिससे रेल परियोजनाओं के लिए आवश्यक मंज़ूरी / अनुमोदन उपलब्ध हो सके |
सेवाएं
- सर्विस स्टेशन का नक्शा/सेक्शन की क्षमता का अध्ययन करना
- टोही (रिकोनेसेन्स) सर्वेक्षण एवं रूट वैचारिक योजना (कन्सेप्चुअल प्लान) का विकास करना
- प्लांट के आतंरिक रेल नक्शों का विकास – भारतीय रेल के लिए सीमेंट, स्टील, पॉवर, पोर्ट एवं लॉजिस्टिक्स जंक्शन व्यवस्था |
- व्यवहार्य रिपोर्ट तैयार करना एवं रेलवे से रेल यातायात निकास का रेलवे बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्राप्त करना |
- प्रारम्भिक अभियांत्रिकी, ट्रैफिक सर्वेक्षण एवं ट्रैफिक मात्रा का आंकलन, तकनिकी एवं आर्थिक रूप से व्यवहार्य रूट/संरेखण, संयोजन की पहचान करना |
- स्टेशनों पर जंक्शन व्यवस्था तथा इन-प्लांट यार्ड मैप (लेआउट) का डिजाईन संरेखण |
- चयन किये गए संरेखण का अंतिम स्थान सर्वेक्षण |
- विस्तृत कार्य डिज़ाइन बनाना जिसमें स्केल प्लान, L सेक्शन इत्यादि शामिल हैं, सिग्नलिंग एवं OHE/सामान्य विद्युतीय स्कीम तैयार करना |
- विस्तृत लागत अनुमान की रचना |
- विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर रेलवे से मंज़ूरी/अनुमोदन प्राप्त करना |
- पुलों के लिए वर्किंग ड्राइंग, स्ट्रक्चर, सिग्नलिंग, OHE इत्यादि के लिए रेलवे से अनुमोदन प्राप्त करना |
- निविदा दस्तावेजों की रचना |
- ग्राहक के लिए बोली पर निश्चयात्मकता में सहायता, जिससे वेंडर्स/सप्लायर्स/कार्यकारी एजेंसियों को संक्षिप्त सूचि में नाम रखना शामिल है |
- निर्माण गतिविधियों के लिए कार्य योजना प्रदान करना एवं आवधिक समीक्षा कर सप्लायर्स से संपर्क में रह कर सामग्रियों की समय पर आपूर्ति/डिलीवरी सुनिश्चित करना |
- तकनिकी मार्गदर्शन प्रदान करना, सलाह, तकनिकी जांच करना, कार्य के मापन का प्रमाणीकरण करना |
- रेलवे से सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में सहायता करना एवं शुरुआत/कमीशनिंग करना |
- एज बिल्ट ड्राइंगस की रचना एवं सर्टिफिकेशन |
- मौजूदा ब्रिज स्ट्रक्चरों का अध्ययन, आंकलन, समीक्षा, वाटर वे ओपनिंग्स, किस्म/प्रकार, अवधि एवं दूसरे ब्रिजों के लिए विवरण प्रस्तावित करना |
- भू-तकनिकी (जिओ-टेक्निकल) जांच |
- पुलों/वायाडक्ट/स्टेशनों/दूसरी सुविधाओं के लिए सभी पुर्जों का विस्तृत डिजाईन |
- प्रमाण जांच |
- GAD एवं वर्किंग ड्राइंग की रचना एवं मंज़ूरी प्राप्त करना |