INDIAN PORT RAIL & ROPEWAY CORPORATION LTD. (IPRCL)





अवलोकन

इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईपीआरसीएल) अपने प्रकार की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है जिसमें पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले 11 बड़े बंदरगाहों की 90% शेयर पूँजी (इक्विटी कैपिटल) एवं रेल मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले रेल विकास निगम लिमिटेड का 10% पूँजी का निवेश है जिसका संयोजन उद्देश्य बड़े बंदरगाहों को कुशल रेल निकास प्रणाली प्रदान करना एवं उनके सामर्थ्य और प्रवाह क्षमता में वृद्धि करना है | कंपनी का पंजीकरण कम्पनीज एक्ट 2013 के तहत 10 जुलाई 2015 को पब्लिक लिमिटेड कम्पनी के रूप में हुआ है | कंपनी पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अनुशासनात्मक नियंत्रण में है | 

आईपीआरसीएल प्रमुख बंदरगाहों पर रेलवे प्रणालियों के लिए उपदेशक और समन्वयक के रूप में कार्य करने के लिए रणनीतिक भूमिका निभाएगी एवं उन्हें स्थापित करेगी |

सरकारी विभागों/एजेंसियों एवं स्वतंत्र निकायों से सामरिक मुद्दों पर अंतराफलक (इंटरफ़ेस) निभाएगा एवं सलाहकारों से मिलकर अड़चनों को दूर करना |

क्षेत्र में सर्वोत्तम आई टी, प्रक्रियाओं, प्रणालियों, सिस्टम एवं अन्य क्षेत्रों में जो कार्गो निकास से सम्बंधित हैं के लिए सलाहकार के रूप में कार्य करना |

डीपीआर / पीएमसी के लिए तकनिकी एवं वित्तीय क्षमता का विकास करना |

आईपीआरसीएल विभिन्न संगठनों के अनुभव, विशेषज्ञता और जुड़ाव का लाभ पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले बंदरगाहों के लिए एवं रेल कनेक्टिविटी (रेल विकास निगम लिमिटेड) के अंतर्गत अपने अस्तित्व के प्रारम्भिक वर्षों में मज़बूत आधार बनाने के लिए उठा सकती है |

कार्गो निकास के लिए पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में स्केलेबल, व्यावहारिक मॉडल विकसित करने के लिए प्रबुद्ध मंडल (थिंक टैंक) की भूमिका में योगदान प्रदान करना |

रेल डिब्बों की आपूर्ति, परियोजना पूर्व  मंज़ूरी और परियोजना पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र जैसे मुद्दों के समाधान के लिए भारतीय रेल के साथ प्रभावी रूप से जुड़कर काम करना |

बंदरगाह निकासी अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं (प्रोजेक्ट्स) के लिए निवेशकों और वित्तीय संसाधनों को आकर्षित करना/जुटाना |